घर के बाथरूम में गिरकर बेहोश हुए मुकुल रॉय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेताओं में शुमार पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय अपने घर के बाथरूम में गिर कर बेहोश हो गए। इसके बाद शहर के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने अधिकारी ने गुरुवार दोपहर बताया कि रॉय बुधवार शाम को बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी। अस्पताल प्रशासन ने उन पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए चिकित्सकों की एक टीम गठित की है।

अधिकारी ने बताया कि रॉय तंत्रिकातंत्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं और चोट लगने पर बेहोश होने से पहले उन्हें उल्टी भी हुई थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक जांच की गई हैं और हम आगे के उपचार के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के बीमार होने की पुष्टि की। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पिता घर में बाथरूम जाते समय गिर गए। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गए। फिलहाल उनकी चिकित्सा चल रही है।

उल्लेखनीय है कि मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। हालांकि बाद में वह ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद वापस तृणमूल में भी लौट गए थे लेकिन फिर बाद में वह गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के अन्य नेताओं से मिलने दिल्ली जा पहुंचे थे और ममता बनर्जी के खिलाफ बयान दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − ten =