MPs, MLAs and ministers paid tribute to former Chief Minister Budhadev Bhattacharya

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह राज्य विधानसभा लाया गया जहां मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लाल झंडे में लिपटा हुआ और लाल गुलाबों से ढका हुआ था।

इस दौरान उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य और पुत्र सुचेतन मौजूद थे। भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर शवगृह से जब विधानसभा लाया गया तो उनके समर्थक गमगीन नजर आए।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी, कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम, ऊर्जा मंत्री अरूप बिस्वास और कृषि मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने माकपा के दिग्ग्ज नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय, उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक असित मित्रा, वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत मिश्रा तथा राबिन देब भी वहां उपस्थित थे। भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था वह लंबे समय से श्वांस तथा वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − twelve =