Medinipur: Statue of former President APJ Abdul Kalam unveiled

मेदिनीपुर : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ दिवंगत ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हबीबपुर के मिठू मस्जिद क्षेत्र में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एथलेटिक क्लब के बगल में अदलीपुर में अनावरण किया गया।

मेदिनीपुर नगरपालिका की उपाध्यक्ष अनिमा साहा ने एपीजी अब्दुल कलाम एथलेटिक क्लब द्वारा बनाई गई इस प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर मेदिनीपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 के पार्षद सुसमय मुखर्जी सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री दी गई।

क्लब के अध्यक्ष अब्दुल सलाम खान ने कहा कि उनका क्लब कई वर्षों से क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है। इस क्लब का उद्देश्य एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को उजागर कर एक आदर्श समाज का निर्माण करना है।

वे क्षेत्र में सभी के सहयोग से और अधिक विकास कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस द अवसर पर क्लब की ओर से अध्यक्ष अब्दुल सलाम खान, उपाध्यक्ष अरिंदम मुखर्जी, सदस्य सचिव बबलू, सचिव लालू, प्रलय कांति सांतरा, तारक बोस, सचिव मोइदुल, सचिव सरजू, सचिव रफीक और अन्य उपस्थित थे I

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nineteen =