मेदिनीपुर : ‘एकुशे मंच’ ने मनाया मातृभाषा दिवस, सम्मानित हुई विभूतियां

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में ‘एकुशे मंच’ की ओर से मातृभाषा दिवस मनाते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्र के कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय कर्मचारी भवन में आयोजित समारोह में परिचर्चा, सम्मान, सास्वर पाठ, गीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बार एकुशे सम्मान 2021, को वरिष्ठ नाटयकार व साहित्यिक युगजित नंद को सौंपा गया।

विश्ववीणा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्राध्यापिका रीना पाल और सचिव अपर्णिता भट्टाचार्य ने उन्हें सम्मान स्वरूप ₹10000 का चेक सौंपा कार्यक्रम शहीद वेदी पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। आयोजकों और शहर के कई प्रमुख नागरिकों के नेतृत्व ने वहां पुष्प मालाएं पेश की। सांस्कृतिक संस्था छंदम की ओर से उद्घाटन संगीत प्रस्तुत किया गया।

डॉ. हरिहर भौमिक ने प्रासंगिक भाषण रखा। प्रमुख संगीत कलाकार रथिन दास, अमितेश चौधरी व नभश्री दे ने संगीत प्रस्तुत किया। संथाली गीत बिमल बासके ने गाया। काया सेन, अजंता रॉय, अनिंदिता शास्मल ने सास्वर पाठ प्रस्तुत किया। पिनाकी मजूमदार और दीपांविता बंद्योपाध्याय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

संगीत कलाकार सुनील बेरा, विश्वास्वर सरकार, जयंत साहा, जयंत माइती, शिक्षाविद् डॉ. मधुप दे, डॉ. संतोष घोराई, लेखक रोशनारा खान, डॉ. बिमल कृष्ण दास, डॉ. हरिहर भौमिक, बिमल गुरिया, डॉ. विवेक विकास मंडल, डॉ. जगन्नाथ खां, साहित्यिक कमरूजमां, नाटककार प्रदीप दास, प्रणब चक्रवर्ती व अर्जुन कुंडू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समारोह में उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 20 =