Manipur: Woman caught in crossfire dies

मणिपुर : गोलीबारी में फंसी महिला की मौत

इंफाल : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो हथियारबंद समूहों के बीच संघर्ष में फंस गई 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना रविवार रात को सुदूरवर्ती थांगबूह गांव में घटी।

उन्होंने बताया कि गांव में कुछ मकानों में आग भी लगा दी गई जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में शरण लेनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नेमजाखोल लहुंगडिम के तौर पर हुई है। चुराचांदपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में शक्तिशाली बमों का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने कहा कि बाद में उसी रात पास के स्कूल में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों और उग्रवादियों के बीच भी गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + two =