ममता बनर्जी लीड करें इंडिया गठबंधन; कई दलों ने दी प्रतिक्रिया

  • अखिलेश की इच्छा इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें ममता : सपा
  • इंडिया गठबंधन में सभी को बोलने की स्वतंत्रता है : कांग्रेस
  • ममता बनर्जी गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं : शरद पवार

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में कुछ सही नहीं चल रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लीड करने की इच्छा जाहिर कर राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया। ममता बनर्जी के इस बयान के बाद बाद बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

गठबंधन के सहयोगी दल के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सभी ने इस फैसले का सम्मान और स्वागत किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने ममता बनर्जी के इस बयान को समर्थन किया है। भारत समाचार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की भी यही इच्छा है कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें ममता बनर्जी करें। ममता बनर्जी बहुत बड़ी नेता हैं और अनुभवी भी हैं।

हाल के कई चुनाव इंडिया गठबंधन हारा है। एक मजबूत नेतृत्व इंडिया गठबंधन को चाहिए। इंडिया गठबंधन के सभी दलों से हम बात करेंगे कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन को लीड करें।

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ खड़ा है। हर दल के नेता के विचार अलग होते हैं। इंडिया गठबंधन में सभी को बोलने की स्वतंत्रता है। हम सत्ता में आए तो बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा करेंगे।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लीड करने की इच्छा जाहिर कर राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। जिसके बाद एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने भी उनके इस बयान का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं। उनमें वह क्षमता है कि वह इंडिया गठबंधन को लीड कर सकती है। उन्होंने संसद में जो नेता चुनकर भेजे हैं वे जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + twenty =