Maa Durga made from plants became the center of attraction in Kolkata

कोलकाता में पौधों से तैयार मां दुर्गा बनी आकर्षण का केंद्र

कोलकाता। थीम आधारित दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध कोलकाता में दुर्गोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। उत्तर कोलकाता के लालबागान नबांकुर क्लब इस साल जलवायु परिवर्तन की थीम पर पूजा पंडाल बना रहा है।

मां दुर्गा की प्रतिमा को 8000 पौधों से तैयार किया जा रहा है, जबकि पूजा पंडाल को भी पेड़-पौधों से ही सजाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा लगभग बन कर तैयार हो चुकी है।

क्लब के सचिव तपश कुमार रॉय ने बताया कि पंडाल को करीब पांच महीने पहले से सजाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य पेड़ बचाओ का नारा देना नहीं है, बल्कि लोगों को पौधों से प्यार करना सिखाना है।

पंडाल का उद्घाटन पद्मश्री विजेता दुखू माझी करेंगे. वह 12 साल की उम्र से ही पेड़ लगा रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =