खड़गपुर : ओल्ड सेटेलमेंट शोलापुरी माता पूजा, आकर्षण का केंद्र बना कालाहांडी का कटप्पा

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अंर्तगत खड़गपुर रेल नगरी में लोकसभा चुनाव के बाद जोर – शोर से लोगो द्वारा शोलापुरी माता पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के ओल्ड सेटेलमेंट स्थित शोलापूरी माता मंदिर में माता का आगमन होगा।

इस वर्ष कमेटी द्वारा लोगो को आकर्षित करने के लिए ओडिशा से नृत्यकला दिखाने के लिए कालाहांडी के कटप्पा को बुलाया गया। जो आम जनता के साथ साथ बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना।

पूजा कमेटी के लोगो से बात करने पर बताया गया कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव के कारण पूजा में विलंब हुआ है। शुक्रवार को माता का आगमन होगा,और आने वाले दूसरे रविवार को माता का विसर्जन होगा।

इस वर्ष हमने ओडिशा से सुनील महानंदा को बुलाया है। अपने नृत्य के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए भी वे जाने जाते है।

सुनील ओडिशा समेत आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी काफ़ी फेमस है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग खासकर युवा और बच्चे लालायित रहते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *