दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा कवि सम्मेलन

दुर्गापुर। हिंदी दिवस के अवसर पर दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा दुर्गापुर सिटी सेंटर अवस्थित सृजनी मिनी सभागार में संध्या 6:00 बजे से एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में बनारस हिंदू विश्व विद्यालय से हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के अध्यक्ष शिव सागर उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा, उपाध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, शंकर गुप्ता, समन्वयक जेपीएन ओझा, महासचिव धर्मेंद्र यादव के साथ नरेश शर्मा और दुर्गापुर नगर निगम प्रशासन मंडल की सदस्य राखी तिवारी को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रदीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

समन्वयक जेपीएन ओझा ने आगत सभी कवियों, महानुभावों और श्रोताओं के प्रति स्वागत संबोधन किया और मंच की गतिविधियों तथा भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में बताया। महासचिव धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सामान्य जन में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना ही इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर महेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के साथ अपना संबंध और कोयलांचल शिल्पांचल में ऐसी संस्थाओं, गतिविधियों और कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। असीमा चक्रवर्ती ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपनी स्वरचित हिंदी कविता का पाठ करते हुए हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने और इसे देश की एकता के हित में अपनी बात कही। शिव सागर उपाध्याय ने अपना अध्यक्षीय संबोधन दिया।

मंच पर उपस्थित राजीव कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक, डीएसपी के साथ सभी अतिथियों, कवि और कवयित्रियों द्वारा कवयित्री रूणा रश्मि दीप्त रचित उनके गीत संग्रह “गुन गुनी सी धूप” का लोकार्पण किया गया।
तत्पश्चात रांची से आए कवि नेहाल सरैयावी, चंद्रिका ठाकुर देशदीप, सरोज झा झारखंडी, बोकारो से आयी कवयित्री रीना यादव, धनबाद से ममता बनर्जी मंजरी और दुर्गापुर से रूणा रश्मि दीप्त को कवि गोष्ठी के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया और अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

कवियों ने जहां अपनी कविताओं और कवित्व शैली से श्रोताओं को बांधे रखा वहीं श्रोता भी कविताओं की विषय वस्तु और उनकी प्रस्तुति शैली पर मुग्ध होते दिखाई पड़े। संगठन सचिव सत्येंद्र तिवारी, राजू सिंह, बलिराम चौधरी, सूरज मंडल, श्याम कुमार मंडल, दिनेश यादव, अभिषेक जायसवाल, प्रभु नाथ जी, पानागढ़ से बृजेश पांडेय, सत्य प्रकाश केसरी के साथ प्रबल बरसात के बावजूद भी श्रोताओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। श्वेता देब और संतोष कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया। मंच के संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप यादव द्वारा धन्यवाद और आभार संबोधन के बाद साढ़े नौ बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =