Kanchenjunga train accident: Arjun Ram will never be able to return home now…

कंचनजंघा ट्रेन हादसा : अर्जुन राम अब कभी घर नहीं लौट पायेगा…

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल में हुए दर्दनाक रेल हादसे में करीब दर्जन भर लोगों की जान चली गई। इसमें से एक था अर्जुन राम।  असम के सिलचर में काम करने वाले अर्जुन राम अब कभी घर नहीं लौट पायेगा। कंचनजंघा ट्रेन में वह घर लौट रहा था। इस बीच रंगपानी में ट्रेन हादसे का शिकार हो गयी।

पटरी पर खड़े कंचनजंघा ट्रेन को पीछे से मालगाड़ी ने जोरदार  टक्कर मार दी। इस  हादसे में अर्जुन राम समेत कई लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। उनके छोटे भाई उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में  अपने बड़े भाई के शव लेने पहुंचे।

उसने बताया उसका बड़ा भाई असम के सिलचर  में मजदूरी करता था। वह कंचनजंघा ट्रेन से घर लौट रहा था पर रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। उसके निधन से परिवारवाले शोक में हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *