Jalpaiguri: Leopard captured in cage, people heaved a sigh of relief

जलपाईगुड़ी: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

जलपाईगुड़ी (न्यूज एशिया): जलपाईगुड़ी के डुआर्स के चाय बागान में फिर एक तेंदुआ पकड़ा गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। डुआर्स के लक्षीपाड़ा चाय बागान में गुरुवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चाय बागान में एक तेंदुए को घूमते देख दहशत फैल गई थी।

तेंदुए के हमले में लक्षीपाड़ा चाय बागान में तेंदुए के हमले में एक चाय श्रमिक भी घायल हो गया था। इसके बाद चाय बागान प्रबंधन के अनुरोध पर चाय बागान में पिंजरे लगाए थे। आज सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने पिंजरे में कैद तेंदुए को को देखा।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बिन्नागुड़ी वन्य जीव दस्ता को दी। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को रेस्क्यू किया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार बरामद तेंदुआ वयस्क नर तेंदुआ है। शारीरिक परीक्षण के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *