लॉकडाउन में रोजाना 400 जरूरतमंदों का पेट भर रहा “भारतीय युवा साहू संगठन” 

धर्मबीर कुमार सिंह, हावड़ा। Kolkata Desk : हावड़ा के आशु बोस लेन, बेलिलियस रोड स्थित सामाजिक संस्था “भारतीय युवा साहू संगठन” के द्वारा लॉक डाउन के समय इलाके में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जब तक लॉकडाउन है चलता रहेगा।

इस कार्यक्रम से गरीब लोगों को काफी ज्यादा सहायता मिल रही हैI इस संस्था के अध्यक्ष बिनोद गुप्ता दादा हैं। रवीश साव, गोपी साव, सनी साव, विनय गुप्ता, गया प्रसाद, संतोष साव और सभी युवा साहू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा साथ ही इलाके के बहुत से लोगों के सहयोग से इस भोजन वितरण कार्यक्रम को लगातार किया जा रहा है। प्रतिदिन 400 लोगो के भोजन की व्यवस्था की जाती है।

एक तो चक्रवाती यास तूफ़ान को गुजरे दो दिन हो चुके हैं और उसके बाद लॉक डाउन चल रहा है। जिससे कि लोगों का हाल बेहाल है साथ ही लोगों की नौकरियां भी जा रही है। गरीब पूरी समस्या से घिरे हुए हैं, ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे कुछ सामाजिक संस्था बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है।

संस्था के सक्रिय सदस्य सनी साव का कहना है कि यह कार्यक्रम लॉक डाउन के पहले दिन से चल रहा है और जब तक बंगाल में लॉक डाउन जारी है तब तक चलता रहेगा। एक और सदस्य विनोद गुप्ता का कहना है कि संस्था के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। रवि साव का कहना है कि कई दिनों से यह भोजन वितरण का कार्य चल रहा है, आगे और कई दिनों तक भी जारी रहेगा जबतक लॉक डाउन लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 1 =