आदर्श नगर श्री दुर्गा पूजा समिति के दुर्गोत्सव का उद्घाटन संपन्न

कोन्ननगर। आदर्श नगर श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा सन 1992 से चला आ रहा सार्वजनिक दुर्गा पूजा इस साल भी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस साल दुर्गा पूजा का उद्घाटन आदर्श नगर दुर्गा पूजा समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष सुबोध शर्मा द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष सुशील कुमार महतो ने दुर्गोत्सव पर सभी नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और निरंतर पूजा का आयोजन आगे भी चलता रहेगा इसके लिए भी आश्वस्त किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, वासुदेव ओझा, अक्षय लाल यादव, जेपी पांडे, वशिष्ठ तिवारी, आचार्य श्री महानंद तिवारी, अशोक चौबे, शिपु राय, बसंत श्रीवास्तव, सूर्यकांत उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह एवं काफी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =