हावड़ा: सारथी फाउंडेशन ने मनाया 78वां स्वाधीनता दिवस

हावड़ा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हावड़ा की सुपरिचित सामाजिक संस्था सारथी फाउंडेशन (चैरिटेबल ट्रस्ट) ने अपने कार्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस पालन किया। संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छवि पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित थे राज कुमार गुप्त, पूनम गुप्ता, रीना गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, संजना गुप्ता, सौम्या लाल, ऋषि राज तथा मास्टर देवांश। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय गीत गाया।

उल्लेखनीय है कि आज ही शाम 7:00 बजे संस्था का वार्षिक साधारण सभा का भी आयोजन किया गया है। इस सभा में नई कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया जाएगा।

इसके साथ ही पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही इस वर्ष अब तक हुए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा 2024-25 में किए जाने वाले आगामी कार्यों पर भी विचार किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =