
Kolkata Desk : सामाजिक संस्था एकता सेवा शक्ति लॉक डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को निरंतर भोजन सेवा प्रदान कर रही है। इस भोजन रथ ने तेरह दिनों का सफर सफलतापूर्ण तय किया। आज शनिवार के खाने में परोसी गयी मसाला खिचड़ी। गौरतलब है कि भोजन शाम को तैयार किया जाता है, और रोज शाम को भारी वर्षा के कारण परेशानी होती है। फिर भी कुछ सदस्य लगे हुए हैं पूरी मेहनत और निष्ठा से।
लॉक डाउन की अवधि अब समाप्त होने को आई है! संस्था के सदस्यों का कहना है कि लॉक डाउन तक तो इस भोजन रथ को अनवरत चलाया ही जाएगा, इसके बाद भी इन जरूरतमंदों के लिए वे कुछ स्थायी रूप से करना चाहते हैं। संस्था के अध्यक्ष विक्की यादव शौर्य ने ये अनुरोध भी किया है कि जो भी एकता सेवा शक्ति के कार्यों से जुड़ना चाहें वो जरूर आगे आएं और सामाजिक कार्यों में साथ दें, क्योंकि सबकी एकता ही कुछ करने की शक्ति है।
संस्था के सक्रिय सदस्य हैं – विक्की यादव शौर्य (अध्यक्ष), ऋषिकेश पाण्डेय, अन्नु नेवटिया, विवेक साव, शुभम श्रीवास्तव, अंकित सुमन(आशुतोष), वैशाली भट्टाचार्य, किशन गुप्ता, अमित वर्मा, मोनू और पिंकी पांडेय। सहयोगी साथीगण- अमित मिश्रा, कुणाल सोनकर, नीरज वर्मा, रोहित वर्मा, प्रेम सोनकर व अनेकों युवा साथी व कार्यकर्ताबंधु।