हावड़ा : सारथी फाउंडेशन के कार्यकारिणी समिति का गठन

फाउंडेशन के वार्षिक आम सभा में भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

हावड़ा : शहर की सुपरिचित सामाजिक संस्था सारथी फाउंडेशन (चैरिटेबल ट्रस्ट) का ट्रस्ट के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त की अध्यक्षता में वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस सभा में ज्यादातर संस्थापक सदस्यों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि संस्था का गठन 5 फरवरी 2022 को बसंत पंचमी के दिन किया गया था जबकि संस्था का रजिस्ट्रेशन ट्रस्ट एक्ट में तथा भारत सरकार के नीति आयोग में भी इसी साल किया गया है, अतः संस्था को सुचारू और कानूनी रूप से चलाने के लिए एक कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए आज 15 अगस्त 2024 को वार्षिक आम सभा शाम 7:00 से 8:00 बजे बुलाया गया था।

ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों के बीच से ही सर्वसम्मति से चुने गए कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं।
अध्यक्ष- राज कुमार गुप्त
उपाध्यक्ष- नारायण प्रसाद गुप्ता
सचिव- संजना गुप्ता
संयुक्त सचिव- श्रेया गुप्ता, पंकज प्रसाद गुप्ता, विनय कुमार प्रसाद, अंकित कुमार
कोषाध्यक्ष- पूनम गुप्ता
सह कोषाध्यक्ष- अभिजीत कुमार
सक्रिय सदस्य- मधु गुप्ता, लता गुप्ता, तुहीना गुप्ता, ऋषि राज गुप्ता।
सदस्य- राजेश गुप्ता, दीपक साहा, जयंत शेखर, अंजू लाल, अमरजीत सिंह, अरुण गुप्ता, रेखा साहा, स्नेहाशीश गुप्ता, रानी चाकी, स्नेहा प्रसाद।

ट्रस्ट की महासचिव संजना गुप्ता ने बताया कि आज के इस वार्षिक आम सभा में कुछ सदस्य अनुपस्थित थे जो की बंगाल से बाहर थे या फिर विदेशों में रहते हैं उनका कोई भी बहुमूल्य विचार आता है तो उस पर भी बाद में विचार-विर्मश किया जाएगा।

आज की वार्षिक आम सभा में उपस्थित थे राज कुमार गुप्त, विनय कुमार प्रसाद, पूनम गुप्ता, अंजू लाल, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, संजना गुप्ता, श्रेया गुप्ता, तुहिना गुप्ता, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, ऋषि राज।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =