Police

हावड़ा : सड़क पर मिला लहूलुहान युवक, पुलिस ने अस्पताल में करवाया भर्ती

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के जगाचा इलाके अरविंद रोड पर रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगों को लगा कि युवक को गोली मारी गयी होगी। इसलिए कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। इस खबर से इलाके में तनाव फैल गया।

हलांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही जगाचा थाने के अधिकारी मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक का नाम राज है। वह हावड़ा जिले के अमता का रहने वाला है। खबर लिखे जाने तक तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि युवक घायल कैसे हुआ। युवक को गोली नहीं लगी थी। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर पर गोली के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =