सावन सोमवार में शिव जी को कैसा दीपक जलाएं

वाराणसी। सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में देवों के देव महादेव की पूजा करने के साथ ही उनका विधि पूर्वक अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। सावन माह भगवान शंकर की पूजा करने का और पुण्य लाभ कमाने का बहुत ही विशेष माह माना जाता है।

खासकर सावन सोमवार को भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। इन पांच सोमवार में कई शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव के सामने एक खास दीपक जलाने से जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है।

सावन सोमवार को ये दीपक जलाएं : सावन के पांचों सोमवार को भगवान शिव के पूजन के समय उनके समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा गाय के शुद्ध घी का दीपक भी जला सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर की पूजा कर रहे हैं तो घी का दीपक जलाना चाहिए और शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं तो उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी साबित होगा।

सावन में दीया जलाने के नियम : भगवान शिव के प्रिय मास सावन में सोमवार के दिन दीया जलाने का बहुत ही खास महत्व है। सावन के पांच सोमवार सरसों के तेल का दीया जलाते समय ध्यान रखें कि आप कलावे की बत्ती बनाकर ही दीपक जलाएं। इस दीपक में आप रुई का इस्तेमाल न करें। साथ ही लाल या पीले रंग का कलावा लें। इसके अलावा आप जनेऊ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले कलावा लेकर उसे अच्छी तरह मथ लें, इसके बाद पीतल के दीपक में सरसों का तेल डालकर कलावे की बत्ती को भिगोकर जलाएं।

सावन सोमवार पर दीया जलाने का लाभ : सावन के महीने में भगवान शिव के पूजन के साथ ही दीपक जलाने का बहुत ही लाभ मिलता है। इस दिन सरसों के तेल में कलावे की बत्ती का दीया जलाने से देवों के देव महादेव की असीम कृपा बरसती है। व्यक्ति के सारे बिगड़े काम बनते हैं। खास बात ये कि ऐसा करने से कुंडली में मौजूद सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर होते हैं। घर में सुख-शांति का वास बना रहता है और पारिवारिक क्लेश दूर होता है।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =