सामंथा रुथ प्रभु कैसे गुजारती हैं अपना दिन, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी दिन भर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया है। वीडियो को अभिनेत्री ने कैप्शन दिया है, “गोल्डेन लाइफ।”

वीडियो में अभिनेत्री ने बताया है कि उनके दिन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे सूरज की रोशनी के साथ होती है। सुबह सात बजे जिम जाती हैं। इसके बाद रेड लाइट थेरेपी और मेडिटेशन सहित दिन की अन्य क्रियाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह रात के 10 बजे सो जाती हैं।

काम की बात करें तो सामंथा वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल हनी बनी’ में नजर आएंगी, जो 7 नवंबर को रिलीज होगी। ‘सिटाडेल हनी बनी’ अमेरिकी सीरीज ‘सिटाडेल’ का रीमेक है जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में थे।

सामंथा ने ज्यादातर तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2010 में “ये माया चेसावे” से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें “नीथाने एन पोनवसंथम”, “ईगा”, “डूकुडु”, “सीथम्मा वकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू”, “अत्तरिन्तिकी दरेदी”, “कथ्थी”, “थेरी”, “24”, “मर्सल” और “रंगस्थलम” में देखा गया।

उन्होंने 2018 में “महानती”, “सुपर डीलक्स” और “मजिली” में अपने काम से प्रशंसा प्राप्त की। उन्होंने 2021 में “द फैमिली मैन” से हिंदी में डेब्यू किया। उन्हें आखिरी बार “शाकुंतलम” और “कुशी” में ऑनस्क्रीन देखा गया था।

सामंथा ने 2022 में घोषणा की कि उन्हें डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बीमारी है। अप्रैल में अपने 37वें जन्मदिन पर, उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की जिसका शीर्षक “बंगारम” है। इसे सामंथा के बैनर त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत बनाया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =