
मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके सोचे हुए काम बनेंगे। व्यवसाय के संबंध में कोई यात्रा करेंगे। मित्रों के साथ सहयोग बढ़ेगा, कोई मित्र अचानक मदद कर सकता हैं। यदि नौकरी करते हैं तो बहुत अच्छे परिणाम आएंगे। मन में उत्साह बढ़ेगा, कुछ नया करने की सोचेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो भी ऐसा होगा। साज-सज्जा पर या अन्य पर खर्चा करने की योजना है। आज धार्मिक पुस्तकें या रहस्य पर पुस्तकें पढऩे का अवसर मिल सकता है।
वृषभ: आज प्रात: से ही मन में थोड़ी अशांति चलती रहेगी। आर्थिक लेन-देन को लेकर मन में तनाव रहेगा। यात्रा योग बने हुए हैं और उससे अच्छा लाभ होगा। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है। आपको चाहिए कि आए हुए अवसर का पूरा लाभ उठा लें। यदि प्रेम संबंध हैं तो समय साधारण है, धीमी गति से काम आगे बढ़ेगा। खान-पान में अनियमितता रहेगी। पित्त व पेट की जलन से परेशान रह सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहे।
मिथुुन: आज घर में थोड़ी बहुत अशांति का वातावरण चलता रहेगा। साथी के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर आ सकता है। साझा भाव से काम करने से ही लाभ होगा वरना आपकी आलोचना होगी। वैसे उनका समय सुधार की ओर है। खान-पान में सावधानी बरतें। अनियमितता तकलीफ देगी। यात्रा में बहुत खर्च होगा और अनावश्यक खर्चे अधिक होंगे।
कर्क: आज का दिन शानदार जाने वाला है। खाने-पीने में और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। घर-परिवार में लोगों से मिलना होगा और मित्रों मेें भी रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में छोटे-मोटे व्यवधान आएंगे परंतु आप सब-कुछ साध लेेंगे। काम-काज की शैली में परिवर्तन करना आवश्यक लग रहा है। वाहन सुविधा बढ़ेगी। शाम को महत्वपूर्ण लोगों से मिलना होगा। किसी दावत का भी इंतजार कर सकते हैं। अचानक कोई बड़ी प्राप्ति संभव है।
सिंह: आज अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। किसी प्रमुख निर्णय में आपकी भूमिका रहेगी और आप अपने ही हिसाब से परिवर्तन करा लेंगे। कोई काम बीच में ही छूटने की स्थिति नजर आ रही है अत: इस बात को गंभीरता से लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, खर्चा भी करेंगे। किसी कारण विशेष से लोग आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं परंतु ऐसे कुछ लोगों को समझाया जा सकता है, आप सीधे नहीं उलझें।
कन्या: आज यात्रा का योग बन रहा है, यात्रा से लाभ भी होगा। आज या तो कोई दावत करेंगे या कोई निमंत्रण पर जा सकते हैं। संतान अपने ही दृष्टिकोण से आपके साथ है या सहयोग करेगी। उनकी बड़ी मांग को लेकर आप कोई चर्चा नहीं करेंगे। पूजा-पाठ बढ़ा दें क्योंकि उसमें कमी आ रही है। टोने-टोटके में आपकी रुचि हो सकती है परंतु इससे आपकी आय नहीं बढ़ेगी। आज गीत-संगीत में काफी ज्यादा रुचि रहेगी।
तुला: आज का दिन लाभ की योजना बनाने मेें या अपने व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने के लिए ही चिंतन करेंगे। भूमि-भवन या वाहन खरीदने में रुचि लेंगे। आर्थिक लाभ का कोई नया रास्ता खुलेगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए समय अच्छा बना है। किसी बड़े समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पेट के रोग सताएंगे और बहुत कोशिश करके भी आप दावतों को गरिष्ठ भोजन को नहीं रोक पाएंगे।
वृश्चिक: आज का दिन अच्छा है। दिनभर जोड़-तोड़ में ही बीतेगा, काम आगे बढ़ेगा, खर्चा भी बढ़ेगा। लोगों से सहयोग मिलेगा। कुछ नया करने की प्रबल इच्छा बनी रहेगी। बॉस प्रसन्न रहेंगे। गृह कलह से बचने के लिए या तो कोई यात्रा करना होगा या अपने काम में एकदम से व्यस्त हो जाएंगे। आज किसी नई विद्या के बारे में सोच सकते हैं।
धनु: आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, सितारे आपके साथ हंै। अड़चनें दूर हो जाएंगी। थोड़ी सी कोशिश करके आप अपना जनसंपर्क या कार्यक्षेत्र बहुत बढ़ा सकते हैं। रेडियो, टी.वी या इंटरनेट का प्रयोग बहुत ज्यादा करेंगे। घर-परिवार में तथ्यों को छुपाना नहीं चाहिए। आपको चाहिए सबको साथ लेकर चलें। आर्थिक लाभ यथावत रहेगा। संतान की परेशानियों का हल आपके पास नहीं है। कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा।
मकर: आज यात्रा योग बने हुए हैं परंतु बाधा भी बनी रहेगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है इसलिए छोटी ही करें। आर्थिक लाभ अनुपात से अधिक हो सकता है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, बड़ें लोगों से मिलना हो सकता है खासतौर से सत्ता में बैठे लोगों से। उपहारों का लेना देना होगा। आज कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। साथी के नाम से चल रहे काम में वृद्धि होगी। सगाई की बात चल रही हो तो दिन अच्छा जा सकता है।
कुंभ: दिन अच्छा है। छोटी-मोटी कई चिंताएं मन मेें चलती रहेंगी। धन लाभ में कुछ रुकावट नजर आ रही है यद्यपि लाभ होता ही रहेगा। शत्रुओं के विरुद्ध आप सक्रिय हो जाएंगे वे आपको नुकसान पहुचांने की चेष्टा कर रहे हैं आर्थिक लाभ को लेकर जो गणित आपके मन में चल रही है वह सफल होती हुई नजर आ रही है। साथी से संबंध बहुत अच्छे रहेंगे, वे आपकी बहुत चिंता करेंगे। आपके नाम से कोई साझेदारी है तो सफल हो सकती है। आपकी दैनिक आय बढ़ेेगी। पिता-माता को लेकर चिंता रहेगी।
मीन: आज यात्रा शुभ नहीं रहेगी, परेशानियां आ सकती हैं। आप किसी योजना को नहीं कर पाएंगे और बाधाएं आ जाएगी। यदि नौकरी करते हैं तो प्रभाव तो बढ़ेगा परंतु पूरी मान्यता नहीं मिलेगी। आज आर्थिक लाभ उचित मात्रा में होगा जिसके कारण आप कई समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। घर-परिवार में कोई मंगल कार्य होगा जिसमें आप शामिल होंगे। कई प्रमुख लोग आज आपसे मिल सकते हैं।