
Kolkata Hindi News, कोलकाता। कोलकाता में एक उभरती हुई अभिनेत्री की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उन्हें हरिदेवपुर में एक किराए के फ्लैट में गमछे से लटका हुआ पाया गया। सबसे पहले मृतका के रूम पार्टनर ने उसे देखा। उसने उसे नीचे उतारकर थाने में सूचना दी। पुलिस ने आकर शव बरामद किया और अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका का नाम सुष्मिता दास (19) है।
शुक्रवार को हरिदेवपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला कि बनमाली बनर्जी रोड पर एक युवती ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उसे एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल पूर्वी मेदिनीपुर के अगाडोरा की रहने वाली सुष्मिता छोटा मोटा रोल किया करती थी। इसलिए वह अक्सर कोलकाता आती रहती थी। जब वे कलकत्ता आती थी तो हरिदेवपुर में संजय नस्कर के घर पर रुकती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजय सुष्मिता के ट्रेनर हैं। वह बुधवार को कोलकाता आई थी।
वह संजय के फ्लैट पर ठहरी थी। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे संजय घर लौटा। फ्लैट के बेडरूम में जाकर देखा तो सुष्मिता गले में गमछा लपेटकर पंखे से लटकी हुई थी। पोस्टमार्टम में पता चला है कि सुष्मिता के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। केवल गर्दन पर गमछे का फंदा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।