cv ananda-bose

बंगाल में सामूहिक हमले की घटनाओं पर राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक जोड़े की सार्वजनिक पिटाई पर सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी। राजभवन ने अपने एक बयान में कहा कि राज्यपाल इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने इसे बर्बर घटना बताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटना की निंदा की है और सीएम बनर्जी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया।

वीडियो में जोड़े की बांस की छड़ी से पिटाई करते दिख रहे व्यक्ति की पहचान ताजमुल उर्फ ”जेसीबी” के रूप में हुई है। वह स्थानीय तृणमूल नेता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *