
कोलकाता। दुर्गा पूजा की भीड़ संभालने के लिए पूर्व रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा। पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि पंचमी से लेकर 24 अक्टूबर (दशमी) की रात तक 18 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलेंगी जो सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इस क्रम में सियालदह और राणाघाट के बीच एक जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। यह सियालदह से दोपहर 12:40 बजे और राणाघाट से रात 11:45 बजे रवाना होगी। सियालदह-कल्याणी दो अतिरिक्त गाड़ियां चलेंगी। यह ट्रेन सियालदह से 2.30 और 1.30 बजे और कल्याणी से 12.10 और तीन बजे खुलेगी।
इसके अलावा सियालदह-बनगांव लोकल की एक जोड़ी सियालदह से दोपहर 1:20 बजे और बनगांव से रात 11:55 बजे खुलेगी। सियालदह-डानकुनी के बीच रात 11:30 बजे और डानकुनी से दोपहर 12:25 बजे छूटेगी। सियालदह-बारुईपुर के बीच तीन जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलेगी। यह सियालदह से दोपहर 3:20 बजे, दोपहर 12:20 बजे और दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी। यह बरुईपुर से शाम 4:38 बजे, दोपहर 1:25 बजे और 3:20 बजे रवाना होगी।
सियालदह-बजबज लोकल की एक जोड़ी सियालदह से रात 11.30 बजे और बजबज से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी। इसके अलावा सियालदह-पुरी स्पेशल ट्रेन भी शनिवार 21 अक्टूबर को चलेगी। ट्रेन सियालदह से शाम 7:20 बजे रवाना होगी और सुबह 4:30 बजे पुरी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अपरान्ह साढ़े तीन बजे पुरी से रवाना होगी और दोपहर दो बजे सियालदह पहुंचेगी।