भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल की नदिया उफान पर

  • जलढाका क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी

जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया)। लगातार हो रही बारिश के कारण सिंचाई विभाग ने एनएच 31 जलढाका के संरक्षित और असंरक्षित क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे जलपाईगुड़ी गाजलडोबा बैराज से 1550.56 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह से उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में गरज के साथ बारिश हो रही है।

इधर सिक्किम में हो रही भारी बारिश के कारण तीस्ता सहित अन्य नदियाँ उफान पर हैं।  भरी बारिश से एनएच 10 पर कई जगहों में भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण प्रशासन को कलिम्पोंग-दार्जिलिंग मार्ग पर यातायात की आवाजाही रोकनी पड़ी है।

नदियों और पहाड़ी नालों में पानी का प्रवाह बढ़ा

पहाड़ और मैदान दोनों ही जगहों में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से तीस्ता समेत डुआर्स की अन्य नदियां उफान पर पर है। इस बीच सुरक्षित आश्रय की तलाश में जंगली हाथियों के झुंड शहर की ओर आ रहा है। गुरुवार रात से लगातार बारिश जारी है, उत्तरी सिक्किम में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण जलपाईगुड़ी, डुआर्स समेत विभिन्न इलाकों में नदियों और पहाड़ी नालों में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। इससे इंसानों के साथ साथ जंगली जानवरों के बीच डर पैदा हो गया है।

Due to heavy rains, rivers of North Bengal are in spate

कालियागंज गांव में घुसा हाथियों का झुण्ड 

जंगली हाथियों का एक झुंड सुरक्षित आश्रय की तलाश में बैकुंठपुर वन क्षेत्र के पास कालियागंज गांव में घुस गया, जो जलपाईगुड़ी शहर से थोड़ी दूर स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने जंगली हाथियों के समूह पर निगरानी शुरू कर दी है। गांव में हाथियों का झुण्ड आने से भय फैल बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *