डॉ अश्वनी कुमार दुबे राष्ट्रीय पर्यावरण संसद एवं बक्सवाहा सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित

कोलकाता। राष्ट्रीय पर्यावरण संसद एवं बक्सवाहा सम्मान समारोह में डॉ अश्वनी कुमार दुबे अध्यक्ष एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो को पर्यावरण संरक्षण में आपके एवं आपकी संस्था द्वारा किए गए ज़िम्मेदारीपूर्ण व प्रशंसनीय कार्यों में योगदान पर दिनांक 20 अक्टूबर 2024 सम्मानित किया जाएगा।

डॉ अश्वनी कुमार दुबे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विगत 24 वर्षों से लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर इन्होंनें क्षेत्रीय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। आप एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

बकस्वाहा आंदोलन में बक्स्वाहा के जंगल की महत्वता एवं जैव विविधता की जानकारी शोध पत्रों, समाचार पत्र एवं ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस, सेमीनार एवं कार्यशाला के माध्यम से सार्वजनिक की।

पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, ऑनलाइन व्याख्यान, वृक्षों एवं जीव जंतुओं का महत्व तथा जल एवं इकोसिस्टम प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण कार्य किया जिससे आगामी पीढ़ी को एक बेहतर एनवायरमेंट दिया जा सके।

जन-जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न कर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सफल प्रयास किया।

आपको कई संस्थाओं के द्वारा अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिसमें से इन्नोवेटेड एंड डेडीकेटेड साइंटिस्ट अवार्ड, एक्सीलेंट एनवायरनमेंटलिस्ट अवार्ड, विज्ञान रत्न अवार्ड, बेस्ट एकेडमीशियन अवार्ड, इंटरनेशनल प्राइड ऑफ़ एजुकेशनिस्ट अवार्ड, दुबई प्रमुख हैं।

राष्ट्रीय पर्यावरण संसद एवं बक्सवाहा सम्मान समारोह भोपाल आंचलिक विज्ञान केंद्र, बाणगंगा श्यामला हिल्स भोपाल में दोपहर 2 से शाम 6 बजे के बीच आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन डा.राजीव जैन संस्थापक अध्यक्ष न्यू अहिंसा निकेतन शैक्षणिक एवम सामाजिक कल्याण समिति भोपाल के तत्वावधान में किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

1 thoughts on “डॉ अश्वनी कुमार दुबे राष्ट्रीय पर्यावरण संसद एवं बक्सवाहा सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 6 =