शनिवार को कर लें ये महाउपाय, सोई किस्मत भी जाग उठेगी?

वाराणसी। हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी सात दिन किसी न किसी देवता को समर्पित हैं। शनिवार शनिदेव की पूजा का दिन है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन शनिदेव के कुछ उपाय करने से व्यक्ति की कुंडली से शनि दोष दूर हो जाता है और व्यक्ति को परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। शनिवार के कुछ उपाय व्यक्ति की बिगड़ी किस्मत को चमका सकते हैं।

पीपल वृक्ष का उपाय : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। शनिवार का व्रत रखें और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं और तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं।

साढ़े साती के लिए करें ये उपाय : यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति ठीक नहीं है या आप शनि की साढ़े साती से गुजर रहे हैं तो शनिवार के दिन बीज मंत्र ॐ ह्रीं श्री शनैश्चराय नमः का कम से कम 108 बार जापकरें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। इससे शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। इस मंत्र का जाप आप घर पर या किसी मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं।

कौवों के लिए उपाय : शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ कौओं और काले कुत्तों को रोटी खिलाएं। इससे आपका सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन काला कुत्ता दिखाई दे तो यह आपके लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कौओं को रोटी खिलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।

उदारतापूर्वक दान करें : शनिवार के दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को शास्त्रानुसार यथासंभव काले छाते, कंबल, उड़द की दाल आदि का दान करें। इसके साथ शनि चालीसा, काले तिल, चनेपाल, चप्पल आदि का दान करें। इन चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। शनिवार के दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार दान भी कर सकते हैं।

शनि रक्षा स्तोत्र पाठ : शनिवार के दिन शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस दिन ऐसा करना शुभ फलदायी माना जाता है। शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करके शनिदेव से साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी दुख दूर करते हैं। वहीं, अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो उन्हें ये उपाय जरूर करने चाहिए।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो.99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *