दीघा : समुद्र में डूबने से पर्यटक की हुई मौत

कोलकाता (न्यूज़ एशिया)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन रेमल के ट्रैकिंग की बात करें तो अगले 6 घंटों में ‘रेमल’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह आज की रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजरेगा।

तूफान आने के पहले एक दुखद खबर आयी है।दीघा घूमने आये एक पर्यटक की मौत समुद्र में डूबने से हो गयी। मृतक की शिनाख्त प्रकाश साव (22) के रूप में हुई है. वह छत्तीसगढ़ का निवासी था। वह सोदपुर के रहने वाले अपने एक मित्र के साथ दीघा घूमने आया था।

शनिवार सुबह वह समुद्र में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। करीब 11 घंटों बाद उसका शव दीघा के हॉलीडे होम नामक तट पर मिला। युवक को कांथी महकमा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात 26 मई को बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा और तेज़ हवाएं लाएगा। इसे लेकर कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

जिसमें 26-27 मई को 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी शामिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *