केंद्रीय श्रम नीति के खिलाफ डीएलसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन

खड़गपुर। सरकार की नई श्रम नीतियों के खिलाफ पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के इंदा स्थित डीएलसी ऑफिस के समक्ष ट्रेड यूनियन एआईयू टीयूसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रस्तावित श्रम नीतियों का कड़ा विरोध किया गया।

संगठन के नेता सुरंजन महापात्र व अन्य कहा कि सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है जो श्रमिकों के खिलाफ और कॉर्पोरेट के हित में है। इससे श्रमिकों का जीना और मुश्किल हो जाएगा।

कुछ सरकारी नीतियां जो अब तक श्रमिकों को थोड़ी बहुत सुरक्षा दे पा रही थी, उन्हें भी निरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने अपनी नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया तो इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =