Democracy is being buried in Bengal: Dilip Ghosh

बंगाल में लोकतंत्र को किया जा रहा है दफन : दिलीप घोष

कोलकाता (न्यूज़ एशिया)। कोलकाता में आयोजित शहीद दिवस रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था मैं धनवान नहीं,  बल्कि विवेकवान बनना चाहती हूँ। आसनसोल केसिटी बस स्टैंड के समीप ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित गणतंत्र बचाओ सप्ताह कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि दीदी अभी भी विवेक खोज रही हैं। आपका विवेक कैसा है यह राज्य की जनता देख रही है। आपका विवेक के परिणाम है कि पार्टी के कई नेता जेल में है, शेख शाहजहां, सद्दाम सरकार सहित शिक्षा मंत्री और कई बड़े नेता जेल में है।

दिलीप घोष ने कहा कि एक तरफ तृणमूल के नेता दिल्ली जाकर लोकतंत्र बचाने के लिए गांधी मूर्ति के समीप धरना प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं लेकिन बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करके उसे मिट्टी में दफना दिया गया है।

जिस तरह से आज पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाया कुचला जा रहा है। वह बेहद खतरनाक है। बंगाल को बचाना होगा क्योंकि यह राज्य एक सीमावर्ती राज्य है। यहां के सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा जिस तरह से रोहिंगिया मुसलमानों को राज्य में प्रवेश कराया जा रहा है। वह देश की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =