कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (2-08-2020)

मेषः खराब संगति से हानि होगी। किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृषः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

मिथुनः कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी सहायता करेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।

कर्कः कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

सिंहः किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य ध्यान व लगन से कर पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्याः छोटी-मोटी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भेंट उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से सावधानी आवश्यक है।

तुलाः विवाद में न पड़ें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। असहाय लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

वृश्चिकः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। संपर्कों का लाभ लें। शत्रु परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

धनुः अज्ञात भय सताएगा। चोट व रोग से बचें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेगा। यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नए काम मिल सकते हैं।

मकरः पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। कार्य में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

कुंभः चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जोखिम न लें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।

मीनः राजकीय सहयोग से अटके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eighteen =