Cyclone Remal: मुख्यमंत्री ममता ने स्थिति का जायजा लिया

Cyclone Remal Effects, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सुंदरबन और राज्य के अन्य तटीय इलाकों में चक्रवात रेमल के प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और स्थिति का जायजा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ममता ने चक्रवात से हुई तबाही और उसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों का आकलन करने के लिए मुख्य सचिव बी पी गोपालिका से बात की।

अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से फोन पर बात करके चक्रवात रेमल से हुए जान-माल के नुकसान और घायलों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बिजली के खंभों और पेड़ों के उखड़ने सहित नुकसान के प्रभाव क्षेत्र और स्थिति सामान्य करने के प्रयासों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।”

चक्रवात के कारण अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। इसमें से एक व्यक्ति की मौत कोलकाता में और दूसरे की दक्षिण 24 परगना जिले के मौसुनी द्वीप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के अनुसार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बुनियादी ढांचे और संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ। क्योंकि चक्रवात रेमल के कारण 135 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *