
मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मूंगा धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह अवश्य लेना चाहिए, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।
जानिए मूंगा से जुड़ी कुछ खास बातें…
1. मूंगा पहनने से पहले जन्म कुंडली अवश्य दिखाएं क्योंकि मंगल की दो राशि होती है, एक मेष जो अग्नितत्व प्रधान राशि है और दूसरी वृश्चिक जो जलतत्व प्रधान राशि है।
2. यह ग्रह यदि आपकी पत्रिका में एक राशि व्यय या षष्ट भाव में हो या अष्टम में हो तब सोच-समझ कर ही मूंगा पहनें। नहीं तो लाभ की जगह हानि हो सकती है।
3. जिसकी मेष, वृश्चिक राशि हो या लग्न हो एवं सिंह, धनु, मीन राशि हो वह लोग भी मूंगा पहन सकते हैं।
4. मंगल का मित्र सूर्य है। अतः माणिक के साथ भी मूंगा पहना जा सकता है। मूंगा रत्न पुखराज, मोती के साथ भी पहन सकते हैं।
5. मूंगा माणिक, पुखराज व मोती का संयुक्त लॉकेट बनवाकर भी पहन सकते हैं।
6. जिनमें साहस, आत्मविश्वास की कमी हो, खून से संबंधित विकार हो, जो व्यक्ति सुस्त हो, वह जो स्वप्न में बार-बार डरते हो वे अपनी पत्रिका दिखा कर मूंगा धारण कर सकते हैं।
7. मूंगा चांदी, तांबा, सोना धातु में स्थितिनुसार पहना जाता है। इसे तर्जनी, मध्यमा, अनामिका अंगुली में धारण किया जाता है।
8. यदि किसी की कुंडली में मांगलिक दोष हो तो उसे मूंगा धारण करने से फायदा होता है। मूंगा मांगलिक दोष के प्रभाव को कम करता है।
मूंगा रत्न की हानियां :
लाल मूंगा रत्न मंगल ग्रह के लिए पहना जाता है। यदि कुंडली में मंगल ग्रह शुभ स्थिति में होकर कमजोर हो तो उसके प्रभाव को और बढ़ाने के लिए अथवा मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मूंगा धारण किया जाता है। हालांकि मूंगा को पहनने के कुछ नुकसान भी होते हैं। यदि किसी विद्वान ज्योतिषी की सलाह के बिना यह रत्न पहना जाता है तो, इसके नकारात्मक असर भी हो सकते हैं। इनमें कुछ गलत प्रभाव इस प्रकार हैं:
* बिना सलाह के मूंगा रत्न धारण करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
* इनमें रक्त संबंधी विकार होने की संभावना बनी रहती है।
* वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
* लोगों के प्रति व्यवहार में कड़वाहट आती है।
* आपका स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है।
* दुर्घटना आदि की भी सम्भावना रहती है।
* आप अतिआत्मविश्वास के शिकार हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848