Cooch Behar: Two BJP Panchayat members joined Trinamool Congress

कूचबिहार : भाजपा के दो पंचायत सदस्य तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

कूचबिहार 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस संगठनात्मक तौर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायत शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा के पंचायत सदस्यों को तोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र के जमालदह ग्राम पंचायत क्षेत्र के दो भाजपा पंचायत सदस्य तृणमूल में शामिल हो गये।

तृणमूल कांग्रेस जिला कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक और मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक परेश चंद्र अधिकारी की उपस्थिति में भाजपा के पंचायत सदस्य शिवम नंदी और बसंती बर्मन तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा कि भाजपा से तृणमूल में शामिल होने का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में भी लोगों जुड़ने का दौर जारी रहेगा।

तृणमूल में जाने वाले पांच पंचायत सदस्य फिर से BJP में हुए  शामिल

पिछले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए आन्दोरान फुलबाड़ी नंबर 2 ग्राम पंचायत के चार पंचायत सदस्य और एक पंचायत समिति सदस्य आज फिर से तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये है। बीजेपी का आरोप  है कि  आन्दोरान   फुलबाड़ी नंबर 2 ग्राम पंचायत पर बीजेपी का कब्जा था।

लेकिन जैसे ही लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा उम्मीदवार हार गए, उस ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्य प्रशांत बर्मन, कृष्णा बर्मन, नेपाल साहा और कवितार साहा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए डराया-धमकाया गया  क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य सुबल बर्मन को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

डर के कारण ये लोग तृणमूल में चले गए थे।  अंततः तृणमूल के डर को नजरअंदाज करते हुए चार पंचायत सदस्य और एक पंचायत समिति सदस्य भाजपा में लौट आये है। उन्हें कूचबिहार जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल कराया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 19 =