
कूचबिहार : उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कूचबिहार में तृणमूल की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कूचबिहार जिले में पार्टी के ‘विभीषण’ की पहचान करने और उसके खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा अगर हम लोग पार्टी के विभीषण की पहचान कर ले तो हमें कोई नहीं हरा सकता।
वर्तमान में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा पिछले पंचायत चुनाव में हमारी पार्टी में एक विभीषण था। उन्होंने हमारी पार्टी को हराने की कोशिश की। अब वे भाजपा में चले गए और मंत्री बन गए। इस बार भी वह उस दवा को काम में लगा सकते हैं। इस पर पार्टी की नजर रहे इसलिए मैंने ये बातें कही।