
सिलीगुड़ी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में सरकारी सेवा समारोह में शामिल हुई है। इस कार्यक्रम से कई सेवाएं लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदान की। इसके अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलन्यास किया। इस दौरान ममता ने बिना नाम लिए ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंच से भ्रष्ट अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई नेता पांच रुपये चुराए तो उसे टीवी पर 10 बार दिखाया जाता है। अगर कोई अधिकारी किसी भ्रष्टाचार में शामिल है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ममता ने आगे कहा कि कुछ ब्लॉक भूमि अभिलेख कार्यालय (बीएलआरओ) अधिकारी बदमाशों के साथ मिलकर जमीन के काले कारोबार में शामिल है। उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
दिन ममता-शुभेंदु की सभा को लेकर गहमागहमी, अलर्ट पर प्रशासन
र्दी के मौसम में सिलीगुड़ी में राजनीति गर्म हो गई है। मंगलवार को एक ही दिन सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सभा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ममता की सभा सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में है, जबकि शुभेंदु एनजेपी के कंचनजंगा हॉल में सभा करेंगे। वहीं, दार्जिलिंग जिले के मैदानी इलाके के इस शहर में ममता-शुभेंदु की सभा एक ही दिन होने से पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।
इस बीच भाजपा के छह विधायकों ने कंचनजंघा स्टेडियम में ममता की सभा को लेकर सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष समेत 6 भाजपा विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। परिणामस्वरूप, दो परस्पर विरोधी राजनीतिक दलों के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी दबाव में है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।