
Chandigarh Mayor Election Postponed : चंडीगढ़ में मेयर चुनाव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर चुनाव 18 जनवरी को होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होने की वजह से यह टल गया।
इसके बाद 6 फरवरी को चुनाव की नई तारीख सामने आई। चुनाव में देरी का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। HC ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को कहा कि मेयर चुनाव 26 जनवरी से पहले संपन्न हो जाना चाहिए।
नहीं तो अदालत इसे लेकर कोई जरूरी आदेश जारी कर सकती है। HC ने यह भी कहा कि देरी से चुनाव स्वीकार नहीं है। इसे लेकर उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम प्रशासन को नोटिस जारी किया और 23 जनवरी तक जवाब तलब किया।
HC ने सुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था का हवाला देकर चुनाव टालने पर प्रशासन को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी दलील का कोई औचित्य नहीं है। मेयर पद के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने हाई कोर्ट में मेयर चुनाव टलने के खिलाफ याचिका दाखिल कर तय समय से पहले इलेक्शन कराने की मांग की है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।