CBI may conduct 'polygraph test' of former principal of the hospital

टाला थाने के OC को CBI ने किया कोर्ट में पेश, लोगों ने दिखाएं जूते

कोलकाता। आरजी कर रेप-मर्डर केस मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के शो अभिजीत मंडल शामिल है। कल रात दोनों को गिरफ्तार किया गया।

आज जब टाला  थाने की ओसी अभिजीत मंडल को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, तो लोगों ने उनको घेर कर नारे लगाए और जूते दिखाएं।

आपको बता दें कि संदीप घोष को ईडी ने पहले ही आरजी कर में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। अब सीबीआई ने उसे रेप केस मामले में गिरफ्तार किया है। इस तरह से इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी संजय रॉय को कोलकाता पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने संदीप घोष को लेडी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की घटना के तथ्यों और सबूतों को गलत साबित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जबकि टाला पुलिस स्टेशन के ओसी अभिजीत मंडल एफआईआर दर्ज करने में देरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नौ अगस्त को आरजी कर की लेडी डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि डॉक्टर की रेप कर हत्या कर दी गयी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 4 =