Bulldozer runs on illegal construction in Alipurduar

अलीपुरद्वार में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

अलीपुरद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले भर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को अलीपुरद्वार शहर के वार्ड नंबर 13 में जलाशय पर कब्जा कर बनाए गए दो होटलों को तोड़ दिया गया।

अलीपुरद्वार प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान जिले के एसडीओ और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

एसडीओ ने कहा कि अलीपुरद्वार शहर में कई जलाशय हैं, कई लोग जलाशयों पर कब्जा कर घर और होटल बना रखा है। इसके खिलाफ बुधवार से अभियान शुरू किया गया है। आज दूसरे दिन अभियान के दौरान दो होटलों और कई दुकानों को तोड़ा गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *