लगातार बारिश से बोलपुर इलाका हुआ जलमग्न

कोलकाता:- दक्षिण बंगाल में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन हो गई है. दुर्गापुर में 12 घंटे की बारिश के कारण खेल के मैदान तालाब में तब्दील हो गए हैं, जबकि स्कूलों में बेंच और टेबल पानी में डूबे हुए हैं।

वहीं विभिन्न वार्डों में हजारों लोग पानी में फंसे हुए हैं। साथ ही नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके साथ ही शांतिनिकेतन इलाके के गोलपारा में कोपाई नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पूरा इलाका पानी में डूब गया है।

बोलपुर से कसबा और सिउरी जाने के लिए कोपाई नदी पर बना पुल वतमान में पानी में डूब गया है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से कोई अप्रिय दुर्घटना न हो, इसके लिए यातायात रोक दिया गया है। कल रात हुई बारिश से अब चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है।

दूसरी ओर, 51 पीठों में से एककंकालीतला शक्ति पीठ की एक तस्वीर  सामने आई है। इस तस्वीर में कंकालीतला शक्ति पीठ पानी के नीचे दिख रही हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है, पानी भी बढ़ता जा रहा है। बोलपुर महकमा के आसपास का क्षेत्र लगभग जलमग्न हो गये है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 1 =