
- शंकर घोष ने कहा, सीमा को पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं
सिलिगुड़ी (न्यूज एशिया): आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के विरोध में भाजपा ने राज्यव्यापी विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज भाजपा की ओर से एयरव्यू मोड़ में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। भाजपा की तरफ से आरजी कर घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस्तीफे की मांग की जा रही है।
सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, सिलीगुड़ी नगर निगम विपक्ष के नेता अमित जैन, राजू शाह, शालिनी डालमिया सहित अन्य नेता और समर्थक धरने पर बैठे हुए हैं।
विधायक शंकर घोष ने कहा कि स्वाधीनता के बाद से पश्चिम बंगाल में अब तक जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं। उसमें ममता बनर्जी सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुई है। इसलिए उनको जल्द से जल्द इस्तीफा दे देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं और सुरक्षित है। आए दिन इस प्रकार की घटना हो रही है। सबसे बड़ी बात है कि इसके पहले भी ऐसे ही घटनाएं हुई है लेकिन आज तक किसी अपराधी को पकड़ नहीं गया है और ना ही किसी पीड़िता को न्याय मिला है।
ऐसे असफल मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उनको जल्द से जल्द पद त्याग कर देना चाहिए। साथी उन्होंने आरोप लगाया कि आरजी कर अस्पताल मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश राज्य सरकार के द्वारा की जा रही है। इसके लिए जरूरत है कि राज्य की सभी महिलाएं सड़कों पर उतरे और इसका जोरदार तरीके से विरोध करें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।