BJP Mahila Morcha launched police station purification campaign

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया थाना शुद्धिकरण अभियान

खड़गपुर : राज्य के प्रत्येक पुलिस थानों में पुलिस की कथित बर्बरता और उत्पीड़न के विरोध में पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी संगठनात्मक जिले में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के नेतृत्व में पुलिस थाने सफाई अभियान चलाया गया।

प्रदेश नेता सोमनाथ रॉय और तपन मा ई ती, कांथी संगठनात्मक जिला सह-अध्यक्ष बनश्री मा ईती, कांथी प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष के साथ जिला नेतृत्व अर्चना पयार्या, जिला कोषाध्यक्ष तापस कुमार दलोई, प्रथम मंडल अध्यक्ष उमेश प्रधान आदि इस दौरान उपस्थित रहेI

महिला मोर्चा की ओर से भगवानपुर पुलिस थाने के समक्ष भी  शुद्धिकरण अभियान चलाया गया I कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से तिथि प्रधान, मंजूश्री मन्ना, शेफाली दास, रीता बर, चंद्रानी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी, मिठू मल्लिक,

 

मानसी पडुआ, श्यामली सिन्हा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संतु मैती, जिला सदस्य कृष्णा सांतरा, मंडल अध्यक्ष देबब्रत कर, मंडल महिला मोर्चा.अध्यक्ष अरुंधति आचार्य, सर्मिष्ठा घरोई और मंडल की महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रही I

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 3 =