
सेवड़ाफुली, अशोक वर्मा। Kolkata Desk : श्रीरामपुर थाना अंतर्गत सेवड़ाफुली व बैद्यबाटी इलाके को भारतीय जनता पार्टी चापदानी विधान सभा के इस बार के प्रत्याशी दिलीप सिंह और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइज किया गया। उनका यह अभियान सेवड़ाफुली स्टेशन संलग्न इलाका, सेवड़ाफुली बाजार, निस्तारिणी मन्दिर इलाका और जीटी रोड के कुछ क्षेत्र में चला।
इस अभियान में राजनीति से परे भी कुछ लोग जीआरपी के कुछ सदस्य तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मौके पर उपस्थित दिलीप सिंह का कहना है की भारत के लोगों को ऐसे समय में निष्पक्ष होकर इस विभीषिका से मुकाबला करना होगा तथा केवल मानव कल्याण की कामना करनी होगी।