बीरभूम: डायन के संदेह में आदिवासी महिलाओं की पीट-पीट कर हत्या

बीरभूम: डायन के संदेह में ग्रामीणों पर दो आदिवासी महिलाओं की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना मयूरेश्वर थाना क्षेत्र के हरिशरा आदिवासी गांव की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मयूरेश्वर थाने की पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मृत महिलाओं की पहचान हरिश्रा आदिवासी पारा की  लोडगी किस्कू  और डंगाल गांव की डॉली सारेन के रूप में की गई।
आरोप है कि दोनों को घर से बुलाकर रस्सियों से बांधा गया, लाठियों से पीटा गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।
फिर उन दोनों को कथित तौर पर नदी  में बहा दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट  अस्पताल भेज दिया है। गांव में पुलिस का पहरा है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =