Bengal: Panic after finding poisonous snake and 26 eggs in the kitchen

बंगाल : रसोई घर में जहरीले सांप और 26 अंडे मिलने से हड़कंप

जलपाईगुड़ी  (न्यूज एशिया) : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रसोई के अंदर से जहरीले सांप और उसके करीब 26 अंडे बरामद किये गये। बताया जा रहा है सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी – 2 ग्राम पंचायत क्षेत्र के  चेंगड़ाबांधा नरेश रॉय के घर में सांप ने शरण ले रखी थी। साफ सफाई के दौरान पता चला कि किचन के सिंक के नीचे जहरीला सांप अपना डेरा डाले हुए है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह रसोई की सफाई करते समय फॉस फॉस को आवाज सुनाई दी तो घर वाले घबरा गए। बाद में घरवालों ने  सीमेंट से बने कंक्रीट की ढलाई को तोड़ा तो उसके नीचे सांप का मांद पाया। इसके साथ कई अंडे भी थे।

इधर, इस खबर  के फैलते ही लोग नरेश राय के घर पर जमा होने लगे।  इधर  लोगों ने तत्काल इस बारे में सिलीगुड़ी में एक पर्यावरणविद् संगठन से संपर्क किया। वे लोग मौके पर पहुंचे और  सांप को  पकड़ा। इसके साथ लगभग 26 सांप के अंडे बरामद किये गए।  उन्होंने बताया कि  सांप को बैकंठपुर जंगल में छोड़ने के अलावा अंडों को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *