बंगाल : पूर्व सिविक वालंटियर नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक पूर्व सिविक वालंटियर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसका नाम किशोर रॉय है। जलपाईगुड़ी शहर के पास बालापाड़ा में तीस्ता नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने दो युवकों को घेर लिया और पूछताछ करने लगे।

तभी एक युवक ने खुद को सिविक वालंटियर बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से डेढ़ ग्राम ब्राउन शुगर और 93 नशीली गोलियां बरामद कीं गयी। गिरफ्तार किए गए लोगों में से, युवक, जिसने खुद को सिविक वालंटियर बताया साथ ही उसने कहा खुद नशा करने के लिए दवा खरीदी थी।

बाद में थाने में पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से एक का नाम समीर मंडल है, वह जलपाईगुड़ी शहर के राजा साहेब घाट इलाके का रहने वाला है। दूसरे का नाम किशोर रॉय है।

उनका घर बानरहाट के कालाबाड़ी इलाके में है. किशोर रॉय बानरहाट पुलिस स्टेशन में सिविक वालंटियर के तौर पर काम कर रहे थे। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक उमेश खंडबहाले ने कहा कि उनके खिलाफ कई आरोप लगने के कारण उन्हें 16 अगस्त को सिविक वालंटियर पद से हटा दिया गया था।

दोनों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों को आज शुक्रवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

इससे पहले आरजी कर मामले समेत कई घटनाओं में सिविक वॉलंटियर्स का नाम शामिल था। इस बार एक पूर्व सिविक वालंटियर की ड्रग्स के साथ गिरफ्तारी से फिर से सनसनी मच गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 18 =