Dead

बंगाल: मंदारमणि में डूबे पर्यटक का शव बरामद

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि के समुद्र जिले के मंदारमणि के समुद्र तट चांदपुर इलाके से सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक का नाम ऋत्विक गराई (22) था। मंगलवार को मंदारमणि के समुद्र तट पर छह दोस्त डूब गए थे, जिनमें पांच लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गाया था।

जहां डाक्टरों ने समर चक्रवर्ती (40) और कौशिक मंडल (30) को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में एक व्यक्ति को समुद्र से नहीं निकला जा सका था। उनका शव मंदारमणि के पास के समुद्र तट चांदपुर इलाके से बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ऋत्विक अपने पांच दोस्तों के साथ मंदारमणि के तट पर समुद्र में स्नान करने को उतरे थे।

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह घटना अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे। सभी मृतक बर्दवान के दुर्गापुर के निवासी थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 13 =