बंगाल : छेड़खानी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार

कोलकाता। आरजी घटना को लेकर पूरे राज्य में माहौल काफी गर्म है। इस बीच दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में छेड़खानी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट पीट कर मार डालने का  सनसनी खेज मामला सामने आया है। मृतक का नाम बबलू पहाड़ी (62) है। स्थानीय मंदिरबाजार क्षेत्र के निवासी था।

पुलिस ने इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की शुरुआत बुधवार को हुई। मथुरापुर के उत्तरी लक्ष्मीनारायणपुर इलाके की एक 27 वर्षीय महिला अचानक बीमार पड़ गई। परिवार वालों को लगा कि महिला पर भूत-प्रेत का साया है।

वे उसे ओझा बबलू पहाड़ी को उस घर में बुलाया गया। आरोप है कि बब्लू ने महिला को झाड़फूंक करने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ की। इससे महिला के परिजन नाराज हो गये और ओझा की पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई से वह  बुरी तरह से घयाल हो गया। खबर पाकर पुलिस गांव आ गयी। उसे बचाकर मथुरापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ओझा के परिवार की शिकायत के आधार पर मथुरापुर थाने की पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =