accident

बंगाल : CISF वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

दुर्गापुर/ कोलकाता (न्यूज़ एशिया): दुर्गापुर थाना अंतर्गत एएसपी गेट के पास तमला इलाके में रविवार देर शाम सड़क पार करते समय रांग मार्ग पर एक स्थानीय युवक मंगल हेमाराम (19) को अचानक सीआईएसएफ बस ने टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने चिंताजनक हालत में मंगल हेमाराम को बचाया और उसे दुर्गापुर  महकमा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर जैसे ही यह खबर इलाके में पहुंची, लोगों में तनाव  फ़ैल गया।

स्थानीय लोगों ने गांधी मोड़ से मायाबाजार जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जब दुर्गापुर थाना पुलिस आई तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम करीब दो घंटे तक चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *