Bengal: 4 fishermen fell into the sea from the trawler, 3 found, one missing

बंगाल : ट्रॉलर से 4 मछुआरे समुद्र में गिरे, 3 मिले, एक लापता

कोलकाता/दक्षिण 24 परगना: समुद्र की तेज़ लहरों के कारण चार मछुआरे ट्रॉलर से गिरकर पानी में डूब गए। हालांकि  तीन मछुआरों को बचा लिया गया लेकिन एक मछुआरा अभी भी लापता है। सुंदरबन में केंडो द्वीप के पास एफबी मा अष्टमी नाम के एक ट्रॉलर से चार मछुआरे समुद्र में गिर गए।

अन्य ट्रॉलर के मछुआरों ने  समुद्र में डूबे  तीन मछुआरों को  बचा लिया।  जबकि एक अब भी लापता है। इसका नाम  सुंदरबन तट पुलिस स्टेशन के बायराखाली निवासी गोपाल मंडल (45) है।

मछुआरा संगठन द्वारा पहले ही इस मुद्दे को प्रशासन के ध्यान में लाया जा चुका है। खबर मिलने के बाद से लापता मछुआरे की गहरे समुद्र में तलाश शुरू कर दी गई है। उम्मीद है चौथा मछुआरा भी जल्दी ही मिल जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 14 =