अहंकार ने बीजेपी 241 सीटों पर रोक दिया : RSS नेता

नागपुर (महाराष्ट्र)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अहंकारी बताया। साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन को राम विरोधी कहा। जयपुर के पास कनोता में ‘रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ में बीजेपी को लेकर टिप्पणी की।

उन्होंने कहा,” 2024 में राम राज्य का विधान देखिये। जिनमें राम की भक्ति थी और धीरे-धीरे अहंकार आ गया, उन्हें 241 सीटों पर रोक दिया। हालांकि पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया।”

उन्होंने कहा, “जिसने राम का विरोध किया, उनमें किसी को भी शक्ति नहीं दी, सबको मिलाकर भी नंबर एक नहीं नंबर दो पर खड़े कर दिए। जिनकी भगवान पर आस्था नहीं थी उन्हें 234 पर रोक दिया। अनास्था का यही दंड है कि तुम सफ़ल नहीं हो सकते।”

“भगवान राम भेदभाव नहीं करते और दंड नहीं देते। राम किसी को नहीं रुलाते। राम सबको न्याय देते हैं। भगवान राम सदैव न्यायप्रिय थे और रहेंगे।”

2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने एक बार फ़िर सरकार बनाई है।

इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने चुनाव नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो मर्यादा का पालन करते हुए काम करता है। गर्व करता है लेकिन अहंकार नहीं करता वही सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी है। समझा जाता है कि उन्होंने बीजेपी के कथित अहंकार को लेकर ये बात कही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *